महासमुंद : तीन नवीन प्रदूषण जांच केन्द्र एवं परिवहन सुविधा क... - CG Sandesh

महासमुंद : तीन नवीन प्रदूषण जांच केन्द्र एवं परिवहन सुविधा केन्द्र खोलने हेतु प्रस्तुत आवेदनों पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

जिला परिवहन कार्यालय, महासमुंद में नवीन प्रदूषण जांच केन्द्र एवं परिवहन सुविधा केन्द्र प्रारंभ करने के लिए प्राप्त तीन आवेदनों के संबंध में सर्व संबंधित नागरिकों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।

जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायपाली विकासखंड अंतर्गत नया गांव तोरेसिंहा निवासी श्री रेशम यादव द्वारा नवीन प्रदूषण जांच केन्द्र प्रारंभ करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। इसी प्रकार बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पिरदा निवासी टिकाराम चौधरी तथा महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम झालखम्हरिया निवासी मुकेश भार्गव द्वारा नवीन प्रदूषण जांच केन्द्र प्रारंभ करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

इन आवेदनों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई दावा अथवा आपत्ति हो, तो 10 दिवस के भीतर जिला परिवहन कार्यालय, महासमुंद में कारण सहित लिखित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद प्राप्त किसी भी प्रकार के दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें