महासमुंद : गढ़सिवनी में छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, वि... - CG Sandesh

महासमुंद : गढ़सिवनी में छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, विभिन्न विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण

बुधवार को ग्राम गढ़सिवनी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ साइकिल वितरण किया। साथ ही गांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इसके अलावा स्कूली छात्र छात्राओं को गणवेश भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह योजना छात्राओं के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। जिन छात्राओं को अपने घर से स्कूल आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, अब नहीं होगी। सभी छात्राएं अब साइकिल से स्कूल आएंगी। पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आए इसके लिए हमारी सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है। शिक्षा किसी भी देश की बुनियादी जरूरतों में से एक है। शिक्षा से ही देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ता है। देश का भविष्य उज्ज्वल हो इसके लिए बच्चों का शिक्षित होना अति आवश्यक है। इसके लिए शिक्षा प्राप्ति में आने वाले रुकावटों को दूर करने का कार्य हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है।

विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में ग्राम गढ़सिवनी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन संपन्न हुआ। इनमें स्कूल शेड निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण, सीसी रोड निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा सिरपुर पटेवा मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चंद्राकर, जनपद सदस्य योगेश्वरी साहू, सरपंच खेमलता ध्रुव, उप सरपंच रवि सोनकर, भाजपा नेता पोषण निर्मलकर, पप्पू ठाकुर, कीर्ति बघेल, मनराखन ध्रुव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश गोल्डी साहू, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित थें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें