सरायपाली : 9 वीं की 42 छात्राओं को साइकिल वितरण - CG Sandesh

सरायपाली : 9 वीं की 42 छात्राओं को साइकिल वितरण

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानीगिरोला में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रभातफेरी से हुआ। इसके पश्चात अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कामता पटेल सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग,प्रमोद सागर (जिला अध्यक्ष भा जा पाअनुसूचित जाति मोर्चा), गौरी पटेल (जनपद सदस्य), सावित्री दास (सरपंच), अनंत कुमार पटेल (मंडी अध्यक्ष), भोग सिंह भोई प्राचार्य , शिवचरण पटेल (सांसद प्रतिनिधि), लक्ष्मी प्रसाद पटेल (पूर्व अध्यक्ष), भुनेश्वर दास, नवीन पटेल (एसएमसी अध्यक्ष), जगन्नाथ पटेल (अध्यक्ष, पूर्व माध्यमिक शाला), प्रकाश पटेल, सहनी पटेल, दुतिया पटेल, छेणु पटेल, वीरेन्द्र पटेल, धर्मेन्द्र पटेल, नानदाऊ बाघ, श्याम कुमार पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य भोग सिंह भोई ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देशभक्ति, शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। कामता पटेल ने सम्बोधित करते हुए विद्यार्थीयों को नशापान से दूर व अनुशासित रहकर मन लगाकर पढाई करने व देशप्रेम हमेशा बनाए रखने की बात कही । इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9 वीं की 42 छात्राओं को उपस्थित अतिथियों द्वारा साइकिल वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का सफल संचालन त्रिलोचन बाघ, डॉ. मुकेश चौधरी एवं नेहा ओगरे द्वारा किया गया। अंत में सरपंच द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता अभिमन्यु चौधरी द्वारा किया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें