कावड़ यात्रा के दौरान महिला पर एसिड अटैक, दोनों बच्चे भी झुल... - CG Sandesh

कावड़ यात्रा के दौरान महिला पर एसिड अटैक, दोनों बच्चे भी झुलसे; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : जिले में कावड़ यात्रा के दौरान महिला पर एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला अपने दोनों बच्चों और ग्रामीणों के साथ कावड़ यात्रा पर निकली थी। इसी दौरान ग्राम अरसनारा और रेवलीडीह के बीच सुनसान इलाके में मोटरसाइकिल सवार युवक ने महिला पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

हमले में महिला का चेहरा झुलस गया, जबकि उसके दोनों बच्चे भी एसिड की चपेट में आ गए। घटना के बाद तीनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ग्रामीण एएसपी मानी शंकर चंद्रा के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हमले की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें