CMHO के खिलाफ स्वास्थ्यकर्मियों ने खोला मोर्चा - CG Sandesh

CMHO के खिलाफ स्वास्थ्यकर्मियों ने खोला मोर्चा

बेमेतरा : जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के खिलाफ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और NHM कर्मचारियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। CHO और NHM कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्यकर्मी जय स्तंभ चौक पर एकत्र हुईं और CMHO के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन उन्हें सिग्नल चौक पर ही रोक दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने CMHO पर अभद्र व्यवहार और अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे पहले भी मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। साथ ही तय समय-सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से स्वास्थ्यकर्मियों का आक्रोश बढ़ गया।

इसी के विरोध में प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने CMHO के खिलाफ कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग करते हुए जिला प्रशासन से मामले में गंभीरता से संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें