बसना : 19 वर्षीय युवक के लापता होने की शिकायत, मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : 19 वर्षीय युवक के लापता होने की शिकायत, मामला दर्ज

भवंरपुर चौकी क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवक के लापता होने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार अमित पारेश्वर पिता लालकुमार पारेश्वर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम साई सरायपाली चौकी भवंरपुर 14 अगस्त 2026 के सुबह 10:00 बजे अपने घर ग्राम साई सरायपाली से लापता है.

जिसके बाद उसके परिजनो के द्वारा उसका पता तलाश एवं संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु उसका वर्तमान मे कोई पता नही चल सका.

युवक के परिजनों को उसके लापता होने की परिस्थितियो की जानकारी नही है तथा अपहरण का संदेह भी व्यक्त नहीं किया गया है. लेकिन लापता युवक का ठिकाना एवं सुरक्षा अज्ञात होने से उसे किसी अज्ञात व्यक्ति व्यक्तियो द्वारा ले जाकर अज्ञात स्थान पर रखे जाने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता.

जिसके चलते पुलिस ने माननीय सर्वोच्चय न्यायालय द्वारा G Ganesh v State of Tamil Nadu ors मे दिये गये निर्देशो के अनुपालन मे तथा धारा 140 (3) बीएनएस 2023 के अतंर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें