रामभांटा से कोसमनारा धाम तक निकली कांवर यात्रा, बड़ी संख्या ... - CG Sandesh

रामभांटा से कोसमनारा धाम तक निकली कांवर यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

रायगढ़ : सावन सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में धार्मिक उत्साह के साथ कांवर यात्रा निकाली गई। रामभांटा मोहल्ले से कोसमनारा स्थित सत्यनारायण बाबा धाम तक निकली इस यात्रा में पूर्व महापौर जानकी काटजू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

वार्ड पार्षद अमृत काटजू के तत्वावधान में आयोजित कांवर यात्रा बाजे-गाजे के साथ निकली। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते-नाचते और बाबा सत्यनारायण के जयकारे लगाते नजर आए। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से फल और पानी की व्यवस्था की गई। वहीं राहगीरों को भी फल वितरित किए गए।

आयोजकों के मुताबिक, सावन के पवित्र अवसर पर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता और आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के चलते यात्रा धार्मिक उत्सव में बदल गई।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें