आपसी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार - CG Sandesh

आपसी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

राजनांदगांव : शहर के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे आपसी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, चिखली निवासी पप्पू उर्फ सत्यजीत देशमुख का मोहल्ले के कुछ युवकों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि 5 अगस्त को भी पप्पू देशमुख ने कुछ लोगों के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद से वह फरार था। रविवार रात आरोपियों ने उसे देखा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। वहीं, एक अन्य आरोपी के फरार होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं।

एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि मृतक के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें