TET समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन - CG Sandesh

TET समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ और सर्व शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिलेभर के शिक्षकों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। तहसील कार्यालय के पास प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने रैली निकालकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया और शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में वर्ष में दो बार TET परीक्षा आयोजित कराने, 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट देने और पदोन्नति के लिए 1 सितंबर 2028 तक TET उत्तीर्ण करने का अवसर देने की मांग शामिल है।

संघ पदाधिकारियों का कहना है कि 20 से 25 वर्षों तक सेवा देने के बाद पात्रता प्रमाण-पत्र के आधार पर शिक्षकों की पदोन्नति रोकना या सेवा समाप्त करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में जिलेभर से सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें