महासमुंद : राशन दुकान दूर होने के कारण होती है परेशानी, ग्रा... - CG Sandesh

महासमुंद : राशन दुकान दूर होने के कारण होती है परेशानी, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

ग्राम पंचायत बंदोरा के आश्रित ग्राम खिरसाली के ग्रामीणों ने सोमवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) ग्राम पंचायत बंदोरा में है, जो उनके गांव से दूर है, जिसके कारण उन्हें समस्या होती है। 

इसलिए ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि राशन वितरण की व्यवस्था उनके ही गांव में किया जाए। ग्रामीणों की मांग को लेकर विधायक सिन्हा ने उनसे आवश्यक चर्चा की। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारी को ग्रामीणों की समस्या के उचित निराकरण के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का जल्द निराकरण किया जाएगा। 

इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की। किसान प्रधानमंत्री आवास योजना, सम्मान निधि योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बातें विधायक के समक्ष रखी। 

विधायक सिन्हा ने ग्रामीणों से कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार में आमजन की समस्याओं का निराकरण ही प्राथमिकता है। प्रदेश के अंतिम छोर तक योजनाओं का क्रियान्वयन और विकास कार्य पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा उपस्थित थें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें