महासमुंद : प्रयास आवासीय विद्यालय शिक्षा सत्र 2026-27, कक्षा... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रयास आवासीय विद्यालय शिक्षा सत्र 2026-27, कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त तक

राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर काउन्सलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि प्रदर्शित की गई है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग की तिथि 16 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। काउंसलिंग का समय सूची में दर्शित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक रहेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें