महासमुंद : 18 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम स्थगित
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शपथ कार्यक्रम 18 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाना था। उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह कार्यक्रम की संशोधित तिथि के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर पृथक से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
अन्य सम्बंधित खबरें