महासमुंद : बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने 20 अगस्त... - CG Sandesh

महासमुंद : बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने 20 अगस्त को कोडार डेम में होगी मॉक ड्रिल

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण महासमुन्द के संयुक्त तत्वावधान में जिले में गुरुवार 20 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे शहीद वीर नारायण सिंह कोडार डेम में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। 

यह मॉक ड्रिल जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा साथ ही इसके माध्यम से आम नागरिकों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की घबराहट न करें। यह केवल प्रशिक्षण एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए आयोजित अभ्यास है। अभ्यास के दौरान नागरिकों से शांति एवं संयम बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी प्रसारित न करने की अपील की गई है। साथ ही नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन एवं संबंधित विभागों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें