महासमुंद : वित्तीय एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए दिया गय... - CG Sandesh

महासमुंद : वित्तीय एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए दिया गया प्रशिक्षण

 नीति आयोग द्वारा शुरू किए गए आकांक्षी जिला तथा विकासखंड कार्यक्रम को परिणाम आधारित विकास को गति देने और नीति आयोग के तय किए गए सूचकांकों के संतृप्तिकरण हेतु डेवेलपमेंट पार्टनर के सहयोग से लक्ष्य प्राप्त किया जा रहा है। इसके माध्यम से एन.आई.आई.टी. फाउंडेशन युवाओं, महिलाओं और समुदाय के सदस्यों के बीच प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा हैं। जिले में आदिवासी विकास विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित खेलों इंडिया लघु केंद्र एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के बालक एवं बालिका, खिलाड़ी, प्रशिक्षक, स्टॉफ एवं खेल अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। 

जिले में प्रशिक्षण समन्वयक मनीष केशरवानी, एन.आई.आई.टी. फाउंडेशन श्री अनूप शर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद के विद्यालयीन स्टॉफ, विद्यार्थी, तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में साईबर धोखाधड़ी की जानकारी प्रदान किया गया। जिसमें मोबाईल पासवर्ड निजी रखने, परिवार के नाम से एवं मोबाईल नंबर से पासवार्ड न रखने, संदिग्ध कॉल एवं मैसेज को वेरिफिकेशन करने, मोबाईल अपडेट करने की जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि साईबर फ्रॉड होने पर परिवार के लोगों को पहले सूचित करें, बैंक में जाकर शिकायत दर्ज करें, साईबर सेल में शिकायत करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर फ्री वाईफाई का उपयोग नहीं करने, नौकरी का झांसा देने वाले चीजों में नहीं आने, अनजान लोगों से कोई जानकारी साझा न करने एवं अपनी फोटो, पहचान सोशल मीडिया में सांझा न करने आदि आगामी घटनाओं से बचने का तरीका बताया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें