भिलाई: CNG टैंकर में लीकेज से मचा हड़कंप, NH-53 बाईपास पर लगा जाम
भिलाई में NH-53 स्थित D-Mart के सामने शनिवार रात करीब 9 बजे CNG टैंकर में लीकेज की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और NHAI की टीमें मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
घटनास्थल के पास अस्पताल और मैरिज पैलेस होने के कारण एहतियात के तौर पर इलाके को सुरक्षित किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर बाईपास पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई।
मौके पर पहुंची टीमों ने लीकेज को नियंत्रित करने और किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए कार्रवाई शुरू की। फिलहाल किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है। समय रहते सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
अन्य सम्बंधित खबरें