महासमुंद : तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है - विधायक यो... - CG Sandesh

महासमुंद : तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है - विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

गुरुवार को भाजपा शहर मंडल द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई। हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। विधायक सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता सहित आमजन ने भी देशभक्ति के नारे लगाए। इससे पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की एकता, अखंडता और अमर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के हर नागरिक को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ रहा है। 

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमें उन लाखों अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आज यशस्वी प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान एक जन-आंदोलन बन चुका है, जो जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर हर भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम की अलख जगा रहा है।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला महामंत्री थान सिंह दीवान, जिला मंत्री मनीष बंसल, मोनिका साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी भाजपा नेतागण रमेश साहू, स्मिता चंद्राकर, मुन्ना साहू, एम आर विश्वनाथन, अग्रज शर्मा, मीना वर्मा, उत्तरा प्रहरे, भाऊराम साहू, विष्णु चंद्राकर, हनीश बग्गा, मनीष शर्मा, राजेन्द्र चंद्राकर, पवन साहू, शुभ्रा शर्मा, लक्ष्मी साहू, मधु यादव सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण, आमजन उपस्थित थें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें