महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में हरेली तिहार के अवसर... - CG Sandesh

महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में हरेली तिहार के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

छत्तीसगढ़ के प्रथम पारंपरिक एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार के पावन अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद के विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में इको क्लब द्वारा किया गया।

इस अवसर पर इको क्लब प्रमुख श्री गोविंद सिंह ठाकुर के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं इको क्लब के विद्यार्थी सदस्य लेखिका, आदित्य साहू, कविता सेन, साक्षी उपाध्याय, स्वाति ध्रुव, नव्या एवं दिव्या साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं संरक्षित रखने की शपथ भी ली।

हरेली तिहार के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही। कार्यक्रम को सभी के सहयोग एवं सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें