बैटरी चलित ट्राइसिकल की गुणवत्ता पर सवाल, दिव्यांगजनों ने कल... - CG Sandesh

बैटरी चलित ट्राइसिकल की गुणवत्ता पर सवाल, दिव्यांगजनों ने कलेक्टर से की शिकायत

बेमेतरा : जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को वितरित की जा रही बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दिव्यांगजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें ऐसी ट्राइसाइकिलें दी जा रही हैं, जो उपयोग के लिहाज से संतोषजनक नहीं हैं।

दिव्यांगजनों का कहना है कि पहले केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप एलिम्को कंपनी की ट्राइसाइकिल का वितरण किया जाता था, लेकिन अब जो साइकिलें दी जा रही हैं, उनमें कई तरह की खामियां हैं। आरोप है कि साइकिलें 10 किलोमीटर तक भी ठीक से नहीं चल पा रही हैं और इनमें चाबी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।

इसी शिकायत को लेकर दिव्यांगजन बेमेतरा कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने ट्राइसाइकिलों की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने और यदि अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

अब शिकायत के बाद प्रशासन ट्राइसाइकिलों की गुणवत्ता की जांच कराता है या नहीं और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें