जियो की खराब नेटवर्क व्यवस्था को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं क... - CG Sandesh

जियो की खराब नेटवर्क व्यवस्था को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं का धरना

प्रतापपुर : जियो कंपनी की कथित खराब नेटवर्क व्यवस्था और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जियो कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू किया। सामाजिक कार्यकर्ता जीशान खान और राकेश मित्तल ने कंपनी की सेवाओं और शिकायतों के समाधान में कथित लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में जियो नेटवर्क की समस्या लगातार बनी हुई है। इंटरनेट सेवा में बाधा के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो रहा है। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जियो कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है।

अब देखना होगा कि धरना-प्रदर्शन के बाद कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी क्या कदम उठाते हैं और उपभोक्ताओं को नेटवर्क संबंधी समस्याओं से कब तक राहत मिलती है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें