महासमुंद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संविदा भर्ती के लिए कौशल परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला महासमुन्द में संविदा भर्ती के लिए 24 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया की आगामी कार्यवाही के तहत कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि कौशल परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तिथि, समय एवं स्थान की जानकारी भी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है। पात्र अभ्यर्थी अपलोड की गई सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महासमुन्द के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें