छात्रावास अधीक्षकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निरीक्षण के ... - CG Sandesh

छात्रावास अधीक्षकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निरीक्षण के नाम पर दबाव और धनराशि मांगने का आरोप

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ के बैनर तले जिला छात्रावास अधीक्षक संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने छात्रावास अधीक्षकों और कर्मचारियों को कथित रूप से परेशान किए जाने और निरीक्षण के नाम पर दबाव बनाने की शिकायत की है।

संघ के अनुसार, खरसिया और धरमजयगढ़ विकासखंड के कुछ छात्रावासों में स्वयं को पत्रकार या मीडिया प्रतिनिधि बताकर कुछ लोग पहुंच रहे हैं। आरोप है कि छात्रावासों में कमियां या अनियमितताएं उजागर करने अथवा समाचार प्रकाशित करने की बात कहकर अधीक्षकों पर दबाव बनाया जा रहा है और कथित रूप से धनराशि की मांग भी की जा रही है।

संघ का कहना है कि ऐसी घटनाओं के कारण छात्रावास अधीक्षकों और कर्मचारियों में भय एवं मानसिक दबाव की स्थिति बन रही है। संघ ने कहा कि छात्रावासों के निरीक्षण और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए विभागीय एवं प्रशासनिक स्तर पर अधिकृत अधिकारी निर्धारित हैं। किसी भी तरह की कमी या अनियमितता मिलने पर विभागीय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

संघ ने कलेक्टर से छात्रावासों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने, ऐसे तत्वों की पहचान करने और मामले में वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें