हर हाथ में तिरंगा, जुबां पर ‘वंदे मातरम’: अमलीपारा स्कूल के ... - CG Sandesh

हर हाथ में तिरंगा, जुबां पर ‘वंदे मातरम’: अमलीपारा स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

खैरागढ़ : ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत शासकीय मिडिल एवं हाई स्कूल अमलीपारा के विद्यार्थियों ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा अमलीपारा चौक तक पहुंची और वापस स्कूल परिसर में आकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘स्वतंत्रता दिवस अमर रहे’ जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

विद्यालय के प्राचार्य सुनील गुनी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और देश की एकता-अखंडता के महत्व को समझने का अवसर मिलता है। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें