आत्मानंद स्कूल हारनगर में विशेष कार्यक्रम, बच्चों को गुड टच-... - CG Sandesh

आत्मानंद स्कूल हारनगर में विशेष कार्यक्रम, बच्चों को गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

कांकेर : कोयलीबेड़ा ब्लॉक के पखांजूर क्षेत्र स्थित हारनगर शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल में मंगलवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों से बचने और नशे से दूर रहने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में पखांजूर थाना प्रभारी टीआई तेज वर्मा, एसडीओपी कुलदीप बंजारे और वन विभाग से गणेशिया ध्रुव मौजूद रहे।

स्कूल के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राचार्य ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से बच्चों में व्यक्तिगत सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर समझ विकसित होती है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें