स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ा विरोध, बिजली बिल बढ़ने का उपभोक्ता... - CG Sandesh

स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ा विरोध, बिजली बिल बढ़ने का उपभोक्ताओं ने लगाया आरोप

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने स्मार्ट मीटर को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने उपभोक्ताओं की बढ़ी हुई बिजली बिल की शिकायतों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

वहीं, अंबिकापुर विधायक और कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर की योजना कांग्रेस शासनकाल में ही शुरू हुई थी। मंत्री के मुताबिक सरगुजा में करीब 200 स्मार्ट मीटर पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली बिल की शिकायत है, उनके स्मार्ट मीटर के साथ पुराने मीटर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि दोनों मीटरों की रीडिंग की तुलना की जा सके। इसके लिए उपभोक्ता आवेदन कर सकते हैं।

इधर, आम लोगों का कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय हाफ बिजली बिल योजना से राहत मिलती थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद बिजली बिल को लेकर परेशानियां बढ़ी हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों और सरकार के दावों के बीच अब सवाल यही है कि यह व्यवस्था बिजली आपूर्ति को स्मार्ट बना रही है या उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा रही है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें