बेमेतरा: शिक्षकों की कमी की शिकायत लेकर जनदर्शन पहुंचे पालक,... - CG Sandesh

बेमेतरा: शिक्षकों की कमी की शिकायत लेकर जनदर्शन पहुंचे पालक, बोले- समस्या हल नहीं हुई तो करेंगे तालाबंदी

बेमेतरा : शासकीय शिवलाल राठी स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर पालक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे। पालकों ने कक्षा 1 से 5 तक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का हवाला देते हुए स्कूल में तत्काल शिक्षकों की व्यवस्था कराने की मांग की।

पालकों का आरोप है कि जनदर्शन में उनकी समस्या सुन रहीं जिला पंचायत CEO के सामने जब उन्होंने शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया, तो कथित तौर पर उन्हें कहा गया- “सरकार शिक्षक भर्ती करेगी, तभी भेजेंगे... जाओ-जाओ।” पालकों का कहना है कि उन्हें समाधान का आश्वासन देने के बजाय वहां से जाने के लिए कहा गया।

शिक्षकों की कमी को लेकर पालक लंबे समय से मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, प्रशासन की कथित बेरुखी से नाराज पालकों ने चेतावनी दी है कि जल्द शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हुई तो स्कूल में तालाबंदी कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें