सरस्वती शिशु मंदिर बसना में पारंपरिक सावन झूला उत्सव हर्षोल्... - CG Sandesh

सरस्वती शिशु मंदिर बसना में पारंपरिक सावन झूला उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसना में सावन मास के पावन अवसर पर सावन झूला उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं आनंदमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त दीदियाँ एवं बहनें उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

सावन की परंपरा को जीवंत करते हुए झूले को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीदियों एवं बहनों ने सावन के पारंपरिक गीतों एवं लोकगीतों के साथ झूला झूलकर उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की मनोहारी झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं पारंपरिक उत्सवों के प्रति आत्मीयता और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। सावन की हरियाली, सजे हुए झूले और मधुर गीतों से विद्यालय का वातावरण आनंद एवं उमंग से भर उठा।

सभी ने मिल-जुलकर उत्सव का आनंद लेते हुए आपसी स्नेह, सौहार्द एवं पारिवारिक भावना का परिचय दिया। यह आयोजन विद्यालय परिवार के लिए आनंद, उमंग और सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण यादगार अवसर रहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें