CG : रॉयल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 12 से अधिक यात्री ... - CG Sandesh

CG : रॉयल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 12 से अधिक यात्री घायल

कोंडागांव। जिले नेशनल हाईवे-30 पर बोरगांव पुल के पास सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां रॉयल यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया है।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें