भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, ... - CG Sandesh

भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, ‘ज्वाइन BJYM’ और तिरंगा यात्रा की बनी रणनीति

खैरागढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला भाजपा कार्यालय, पिपरिया खैरागढ़ में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ‘ज्वाइन BJYM’ अभियान, तिरंगा यात्रा और युवा मोर्चा को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बिसेसर साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजयुमो प्रभारी मोनू बहादुर सिंह और सहप्रभारी अशोक वर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की युवा शक्ति का महत्वपूर्ण आधार है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और गति मिल सकती है। बैठक में अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी, जिला महामंत्री ललित चोपड़ा, ऋषभ सिंह, प्रेमसागर गुप्ता, विक्रांत चंद्राकर सहित जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष- महामंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रेमसागर गुप्ता ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें