रायगढ़ में ईएलसी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण, युव... - CG Sandesh

रायगढ़ में ईएलसी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण, युवा मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर

रायगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के महाविद्यालयों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायगढ़ के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ।

प्रशिक्षण में जिले के महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से जुड़े ईएलसी-न्यू वोटर्स कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देने, युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और ईएलसी की गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने की जानकारी दी गई।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत नोडल अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ईएलसी की प्रोफाइल तैयार करने और क्लब की गतिविधियों से संबंधित सामान्य जानकारी निर्धारित गूगल लिंक पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। संस्थानों से नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने के लिए भी कहा गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि जिन शिक्षण संस्थानों में अब तक ईएलसी का गठन नहीं हुआ है, वहां तत्काल क्लब का गठन कर निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान ईएलसी की कार्ययोजना, युवा मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने और निर्वाचन संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर नोडल अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें