फरसगांव में पुलिस का बड़ा अभियान, 163 संदिग्ध हिरासत में; दस... - CG Sandesh

फरसगांव में पुलिस का बड़ा अभियान, 163 संदिग्ध हिरासत में; दस्तावेजों की जांच जारी

कोंडागांव : जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए फरसगांव पुलिस ने शनिवार सुबह से व्यापक कांबिंग और शिनाख्ती अभियान चलाया। पुलिस ने नगर के सभी 15 वार्डों सहित थाना क्षेत्र में 21 टीमों के माध्यम से कार्रवाई करते हुए 163 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान, दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारियों का सत्यापन किया जा रहा है। किसी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला या कोई गंभीर तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि एसपी पंकज चंद्रा के निर्देशन और शासन व पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-233-1905 पर दें। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें