महासमुंद : हर घर तिरंगा अभियान में 9 से 17 अगस्त तक होंगे वि... - CG Sandesh

महासमुंद : हर घर तिरंगा अभियान में 9 से 17 अगस्त तक होंगे विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम थीम पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिले के सभी अधिकारियों की आवश्यक बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें तिरंगा यात्रा, तिरंगा दौड़, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फी आदि गतिविधि शामिल है। अभियान का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

 ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आम नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।अभियान के अंतर्गत जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें युवाओं, बुजुर्गों, पुरुषों और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रमुख गतिविधि के रूप में किया जाएगा। यात्रा से पूर्व सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, अशासकीय संस्थाओं, प्रतिष्ठित नागरिकों, पुलिस विभाग, एनसीसी, एनएसएस, जनप्रतिनिधियों सहित सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें