सरस्वती साइकिल योजना: छुईखदान के स्वामी आत्मानंद स्कूल की 81... - CG Sandesh

सरस्वती साइकिल योजना: छुईखदान के स्वामी आत्मानंद स्कूल की 81 छात्राओं को मिलीं निःशुल्क साइकिलें

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के तहत बुधवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छुईखदान में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 9वीं की 81 पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत केसीजी के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह रहे। वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश वर्मा, शाला विकास प्रबंध समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष दिलीप वैष्णव सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

साइकिल वितरण के दौरान विक्रांत सिंह ने कहा कि "शिक्षा हर बेटी का अधिकार है और इसमें दूरी कभी बाधा नहीं बननी चाहिए। सरस्वती साइकिल योजना केवल साइकिल वितरण नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम है।" उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलने से उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या भी कम होगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि योजना का लाभ उठाकर क्षेत्र की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी और जिले का नाम रोशन करेंगी।

सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय तक सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिले, ड्रॉपआउट दर में कमी आए और छात्राओं में आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हो।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य उमा यादव, एसएमडीसी के सदस्य, भाजपा मंडल के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, गैर-शिक्षकीय कर्मचारी, छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें