थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' के कलाकार गौरव बाजपेयी बोले... - CG Sandesh

थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' के कलाकार गौरव बाजपेयी बोले: "परिवार के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देने वालों को अक्सर गलत समझा जाता है"

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, अगस्त 2026: कई बार जिंदगी में सबसे मुश्किल फैसला सही और गलत के बीच नहीं बल्कि दिल की चाहत और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच लेना पड़ता है। सन नियो के शो थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान में इन दिनों अभिजीत की कहानी भी इसी उलझन भरे मोड़ से गुजर रही है। अभिजीत अनुप्रिया से प्यार करता है लेकिन परिवार की खुशी और उम्मीदों के लिए उसे वैदेही से शादी करनी पड़ रही है।

इस ट्रैक के बारे में बात करते हुए, अभिजीत का किरदार निभा रहे गौरव बाजपेयी ने कहा, "इस समय दर्शक अभिजीत की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर देख रहे हैं। वह अनुप्रिया से प्यार करता है लेकिन परिवार की उम्मीदों की वजह से उसे वैदेही से शादी करनी पड़ रही है। 

दिल से वह यह शादी नहीं करना चाहता, लेकिन कई बार जिंदगी हमें ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है, जहाँ अपनी खुशी से ज्यादा परिवार की जिम्मेदारियाँ बड़ी हो जाती हैं। मुझे लगता है कि असल जिंदगी में भी बहुत से लोग ऐसी स्थिति का सामना करते हैं। वे अपने परिवार के लिए अपने प्यार की कुर्बानी दे देते हैं, लेकिन अफसोस की बात यह है कि उन्हें अक्सर लोग गलत समझ लेते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "यही बात अभिजीत के किरदार को मेरे लिए खास बनाती है। उसका दिल कुछ और चाहता है, लेकिन किस्मत उसे किसी और राह पर ले जा रही है। आगे उसकी जिंदगी में कई भावनात्मक मोड़ मुश्किल फैसले और बड़े संघर्ष आने वाले हैं। क्या किस्मत उसे फिर से अनुप्रिया से मिलाएगी या फिर उसे वैदेही के साथ अपनी नई जिंदगी स्वीकार करनी पड़ेगी? मुझे लगता है कि दर्शकों को आगे एक बेहद भावुक और रोमांचक कहानी देखने को मिलेगी।

देखिए 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान', हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें