सरायपाली : सीसी रोड़ की शिकायत पर गाँव पहुंचे अधिकारी; विवाद ... - CG Sandesh

सरायपाली : सीसी रोड़ की शिकायत पर गाँव पहुंचे अधिकारी; विवाद के बाद मारपीट का आरोप

सरायपाली जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बहेरापाली में सीसी रोड के संबंध में शिकायत मिलने पर जनपद पंचायत के एसडीओ जांच पर पहुंचे थे. इसी दौरान विवाद होने पर मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. ग्राम बहेरापाली निवासी गौरीशंकर पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि गांव के गोपबंधु पटेल द्वारा ग्राम बहेरापाली में सीसी रोड निर्माण कार्य के संबंध में जनपद पंचायत सरायपाली में शिकायत की गई थी. 31 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे शिकायत जांच हेतु जनपद पंचायत के एसडीओ जांच कर रहे थे.

गौरीशंकर ने बताया कि उसे तथा उप सरपंच पति अभिषेक पटेल एवं अन्य लोगों को ग्राम पंचायत बहेरापाली के सरपंच पति समूल नाग ने बुलाया था. उसी समय गोपबंधु पटेल एवं मनोज पटेल ने गौरीशंकर को तुझे कौन बुलाया है तू यहां क्यो आया है कहकर गाली गलौच करने लगे. गाली गलौच करने से मना करने पर दोनों मिलकर आज इसे जान से खत्म कर देंगे कहकर गला दबाकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. मारपीट से गौरीशंकर के दांये कान के पीछे चोट लगी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी गोपबंधु पटेल और मनोज पटेल के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें