महासमुंद : रुद्राभिषेक में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री व विध... - CG Sandesh

महासमुंद : रुद्राभिषेक में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह

नगर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा कराए जा रहे श्रावण मास में एक माह के महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए। पूजन में उनके साथ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार सहित सम्मिलित हुए। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व नगर के गणमान्य नागरिक भी महारुद्राभिषेक में शामिल हुए। इससे पहले विधायक कार्यालय में अतिथियों का आगमन हुआ और विधायक व भाजपाजनों ने उनका स्वागत किया।

बता दें कि श्रावण मास में विशाल मेगा मार्ट परिसर व विधायक कार्यालय के पीछे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा विगत 10 वर्षों से महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम करवाया जा रहा है। दिन में पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। शाम में हवन पूजन किया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हो रहे हैं। 

इसी तारतम्य में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का आगमन हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके बाद सभी महादेव की पूजन व आरती में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

यह रहें उपस्थित

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, वरिष्ठ नेतागण मोतीलाल साहू, निरंजना शर्मा, मोनिका साहू, मनीष बंसल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मनीष बंसल, अग्रज शर्मा, मीना वर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, बंटी शर्मा, संदीप घोष, हरवंश सिंह (नानू भाई), एम आर विश्वनाथन, राधेश्याम साहू, पार्वती साहू, श्याम साकरकर, प्रकाश शर्मा, राजेंद्र चंद्राकर, अरविंद प्रहरे, स्मिता चंद्राकर, किरण ढीढी, चुनेश्वरी साहू, लाल विजय सिंह, हनीश बग्गा, माखन पटेल, शुभ्रा शर्मा, पीयूष साहू, चंद्रशेखर बेलदार, सुनीता साहू, लक्ष्मी साहू, दिनेश रूपरेला, पुष्पांजलि, दुर्गा सार्वा, दुर्गा चंद्राकर, भगवती करकसे शरद मराठा, रामेश्वर पटवा, अमित साहू, अभिषेक पांडे, गोपी कन्नौजे, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें