स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर एमबीबीएस इंटर्न अनिश्चितकालीन हड... - CG Sandesh

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर एमबीबीएस इंटर्न अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 30 हजार रुपये मासिक भत्ते की मांग

रायगढ़ : स्व. लखीराम अग्रवाल मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न मंगलवार से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण हड़ताल पर बैठ गए। यह आंदोलन प्रदेशभर के एमबीबीएस इंटर्न के संयुक्त आह्वान पर शुरू किया गया है।

इंटर्न का कहना है कि 24 से 36 घंटे तक लगातार ड्यूटी करने के बावजूद उन्हें केवल 15,900 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलता है, जबकि पड़ोसी राज्य ओडिशा में यह राशि 44,319 रुपये है। इसी असमानता को देखते हुए उन्होंने स्टाइपेंड बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है।

इंटर्न का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से शासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सहित संबंधित अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे पहले ब्लैक रिबन प्रदर्शन और शांतिपूर्ण मार्च के माध्यम से भी अपनी मांग उठाई गई थी।

हड़ताली इंटर्न ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक रहेगा। उन्होंने मरीजों को होने वाली असुविधा पर खेद जताते हुए सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें