सूरजगढ़ माइंस की पहल: माइंस रूट ही नहीं, ग्रामीण सड़कों की भी हो रही मरम्मत
पखांजूर क्षेत्र में सूरजगढ़ माइंस प्रबंधन द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य लगातार जारी है। खास बात यह है कि मरम्मत केवल उन सड़कों तक सीमित नहीं है जिनसे माइंस के भारी वाहन गुजरते हैं, बल्कि उन ग्रामीण मार्गों को भी दुरुस्त किया जा रहा है जिनका उपयोग स्थानीय लोग रोजाना करते हैं।
बारिश के दौरान इन सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। अब गड्ढों को भरकर सड़कें समतल की जा रही हैं, जिससे पखांजूर से संगम जाने वाले ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है।
स्थानीय लोगों ने माइंस प्रबंधन की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
अन्य सम्बंधित खबरें