बसना : शराब के नशे में भाई को डंडे से पीटा - CG Sandesh

बसना : शराब के नशे में भाई को डंडे से पीटा

बसना थाने में एक युवक ने अपने बड़े भाई के खिलाफ शराब के नशे में मारपीट करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम गढफुलझर निवासी शिवकुमार मिरी 31 जुलाई को शाम करीबन 5 बजे अपने घर के परछी के पास था. उसी समय उसके बड़े भाई ने शराब के नशे में आकर घरेलु बात को लेकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट किया, जिससे उसे चोट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मनीराम मिरी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें