आज महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे डॉ. रमन - CG Sandesh

आज महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे डॉ. रमन

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज, मंगलवार 4 अगस्त 2026 को महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार डॉ. सिंह शाम को महासमुंद पहुंचकर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

मिनट कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह शाम 4:30 बजे रायपुर स्थित अपने शंकर नगर निवास से कार द्वारा महासमुंद के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे उनका आगमन महासमुंद विश्राम गृह में होगा, जहाँ वे कुछ समय आरक्षित रहेंगे।

इसके पश्चात, शाम 6:00 बजे डॉ. सिंह श्री यतनलाल मार्ग स्थित विवेक वर्धन सेवा आश्रम परिसर पहुंचेंगे, जहाँ वे आयोजित श्रद्धांजलि एवं गुणानुवाद सभा में सम्मिलित होंगे।

आश्रम परिसर से रवाना होकर वे शाम 7:10 बजे विशाल मेगामार्ट, भाजपा कार्यालय के पास पहुंचकर आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे डॉ. रमन सिंह महासमुंद से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 8:30 बजे रायपुर स्थित निवास लौटेंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें