महासमुंद : श्रावण सोमवार पर रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना में ... - CG Sandesh

महासमुंद : श्रावण सोमवार पर रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना में शामिल हुए पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर

पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर विशाल मेगा पार्ट परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित रूद्राभिषेक एवं हवन पूजन में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए रुद्राभिषेक में उन्होंने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना की।

इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर के कार्यालय आगमन पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही उपस्थित अन्य भाजपा नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी। 

इसके पश्चात वें रुद्राभिषेक में शामिल हुए। पूजा अर्चना के दौरान चंद्राकर ने भगवान शिव से प्रार्थना की कि क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे, किसानों की फसलें समृद्ध हों, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हों तथा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक वातावरण बना रहे। 

उन्होंने कहा कि श्रावण मास भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में अत्यंत पवित्र एवं विशेष महत्व रखता है। इस महीने में भगवान शिव की आराधना से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति और नई प्रेरणा का संचार होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, हनीश बग्गा, राजेंद्र चंद्राकर, प्रभा साहू, माखन पटेल, लक्ष्मी साहू, शरद मराठा, रामेश्वर पटवा, दिनेश रूपरेला, मिलिंद चंद्राकर, नईम खान सहित अन्य उपस्थित थें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें