सरायपाली : शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह मे... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह में नेवता भोज का आयोजन

शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह में दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारी संघ, महासमुंद के जिला अध्यक्ष चरण सिंह साहू के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सुरेंद्र भोई, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक निर्मल पुरोहित, लक्ष्मी नायक, बिंदु सोना, अनिल चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार चरण सिंह साहू के इस सराहनीय एवं प्रेरणादायी प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें