बसना : सीएम हेल्पलाइन में किया कॉल, महज दो दिन में ही दीपक स... - CG Sandesh

बसना : सीएम हेल्पलाइन में किया कॉल, महज दो दिन में ही दीपक साहू को मिला नई नंबर प्लेट

आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन लगातार प्रभावी साबित हो रही है। शासन की इस जनहितकारी व्यवस्था के माध्यम से लोगों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बम्हनीडीह निवासी पूनम साहू को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराने के मात्र दो दिन के भीतर ही उनकी कार के लिए नई नंबर प्लेट उपलब्ध करा दी गई।

पूनम साहू ने बताया कि नंबर प्लेट नहीं मिलने से उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही जिला परिवहन विभाग ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महज दो दिनों में नई नंबर प्लेट उपलब्ध करा दी। साहू ने कहा कि इतनी जल्दी समस्या का समाधान होने की उन्हें उम्मीद नहीं थी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रभावी व्यवस्था और जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें