भाजपा जिला आईटी सेल महासमुंद सहसंयोजक सदस्यों की नई कार्यकार... - CG Sandesh

भाजपा जिला आईटी सेल महासमुंद सहसंयोजक सदस्यों की नई कार्यकारिणी घोषित

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर महासमुंद जिले में भाजपा आईटी सेल की नई जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय एवं प्रदेश संयोजक आईटी सेल सुनील पिल्लई के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष ऐताराम साहू की अनुशंसा पर जिला आईटी सेल संयोजक नरेश नायक ने सहसंयोजकों एवं सदस्यों की सूची जारी की है।

नई सूची में ग्राम गड़बेड़ा पिथौरा निवासी गौरव चंद्राकर व आदित्य दुबे को महासमुंद जिले का आईटी सेल सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही ओमप्रकाश साहू* को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

कार्यकारिणी में कुल 21 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। रूपेश साहू तुमगांव, सूर्या चंद्राकर महासमुंद ग्रामीण, सरवेंदु शेखर तिवारी पिथौरा शहर, यदुराम सिन्हा कोमाखान, निराकार सागर छुईपाली, आयुष सिन्हा बसना, किशन सोनी गढ़फुलझर, हरीश दीवान बागबाहरा ग्रामीण, गजेन्द्र कंवेट पिरदा, इन्द्र कुमार साहू पिथौरा ग्रामीण, कुलेश्वर प्रसाद सेन पटेवा, सत्यप्रकाश साहू बलौदा, खिलेश साहू खल्लारी, गोलू बेहरा सरायपाली, राकेश महापात्र कंदवा, पुरुषोत्तम दीवान भंवरपुर एवं नरेन्द्र कुमार बारिक सांकरा* को सदस्य मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर नवनियुक्त सहसंयोजक गौरव चंद्राकर ने कहा, "पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से हर घर तक पहुंचाना है। जिले में आईटी सेल की टीम को और सक्रिय कर भाजपा को डिजिटल रूप से मजबूत करेंगे।"

जिला आईटी सेल संयोजक नरेश नायक ने कहा कि नई टीम के गठन से जिले में पार्टी की ऑनलाइन गतिविधियों में तेजी आएगी और कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।

नियुक्ति पर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें