कम प्रीमियम में 10 सालों तक मिलेगी आर्थिक सुरक्षा - CG Sandesh

कम प्रीमियम में 10 सालों तक मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

घर का लोन, बच्चों की पढ़ाई या बिजनेस लोन जैसी बड़ी जिम्मेदारियों के दौरान परिवार की आर्थिक सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। हर व्यक्ति की आर्थिक जरूरत और जिम्मेदारियाँ अलग होती हैं। किसी को पूरी जिंदगी के लिए सुरक्षा चाहिए, तो किसी को सिर्फ कुछ निश्चित वर्षों के लिए। इसी सोच के साथ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस लेकर आया है आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस प्लान में 10 साल के लाइफ कवर का विकल्प।

यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जिनके सामने अगले कुछ वर्षों तक घर, बच्चों की पढ़ाई या बिजनेस लोन जैसी बड़ी आर्थिक जिम्मेदारियाँ होती हैं। इसके तहत, कम प्रीमियम में ज्यादा लाइफ कवर के साथ 67,100 रुपए तक की मुफ्त हेल्थ और वेलनेस सेवाएँ, 3 लाख रुपए तक का इंस्टेंट क्लेम भुगतान और लाइलाज बीमारी का पता चलने पर 100% राशि का भुगतान जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन राजीव अरोड़ा ने कहा कि ग्राहकों की वित्तीय जरूरतें समय के साथ बदलती रहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह विकल्प पेश किया है, ताकि लोग अपनी सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक जिम्मेदारियों के दौरान कम लागत में बेहतर सुरक्षा पा सकें।

उन्होंने बताया कि कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3% है और वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में औसतन सिर्फ एक दिन में क्लेम का भुगतान किया गया। इसी अवधि में कंपनी ने 1,306 करोड़ रुपए के डेथ क्लेम और 3,360 करोड़ रुपए मैच्योरिटी व सर्वाइवल बेनिफिट्स के रूप में ग्राहकों को भुगतान किया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें