CG : जलभराव के बीच स्कूल पहुंचे मासूम, DEO ने सभी स्कूलों में किया अवकाश घोषित
धमतरी। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि नगरी ब्लॉक के कई स्कूल भी बारिश के पानी से घिर गए हैं। हालात को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने नगरी विकासखंड के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इसी बीच गुजरा स्कूल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मासूम बच्चे घुटनों तक भरे पानी के बीच से होकर स्कूल पहुंचते नजर आ रहे हैं। लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने नगरी क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
अन्य सम्बंधित खबरें