सरायपाली : स्कूल का छत जर्जर, ग्रामीणों में नाराजगी, तत्काल ... - CG Sandesh

सरायपाली : स्कूल का छत जर्जर, ग्रामीणों में नाराजगी, तत्काल मरम्मत की मांग

सरायपाली विकासखंड के ग्राम पंचायत पझरापाली के आश्रित ग्राम बेलडीह के शासकीय प्राथमिक शाला की छत क्षतिग्रस्त हो गई है. बरसात में स्थिति ऐसी हो गई है कि पानी विद्यालय के अन्दर भर जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि छात कि से न केवल पानी टपकता है बल्कि सीमेंट, कंकड़ आदि भी टपकने लगते हैं, जिससे बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है.

फिलहाल अभी बच्चों को सामुदायिक भवन में बिठाकर पढ़ाया जा रहा है.

जलभराव से बच्चों को बैठने में समस्या के साथ ही स्कूल के अभिलेख, रजिस्टर और अन्य सामानों को भी नुकसान पहुँचता है.

इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को भी सुचना दी जा चुकी है. लेकिन अब तक मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है.

अब देखना होगा कि विभाग इस पर कब तक कार्रवाई करता है.


अन्य सम्बंधित खबरें