परीक्षा सुधारों के लिए नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में बनेगी ह... - CG Sandesh

परीक्षा सुधारों के लिए नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में बनेगी हाई लेवल टास्क फोर्स, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और तकनीक आधारित बनाने के लिए परीक्षा सुधारों पर एक उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है। इस विशेष कार्यबल की अध्यक्षता प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी करेंगे।

वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों पर काम करेगी। इसकी सिफारिशों के आधार पर आगामी परीक्षाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश की परीक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिस पर विद्यार्थियों और अभिभावकों का पूरा भरोसा हो।

टास्क फोर्स में पूर्व आईबी निदेशक तपन डेका, पूर्व इसरो अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ, आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा को भी सदस्य बनाया गया है।

प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सरकार कल संसद में कड़े कानूनी प्रावधानों वाला नया विधेयक पेश करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने और करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें