CG : आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस अधिकारियों मे... - CG Sandesh

CG : आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप

सक्ती। जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित ऑफिस बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक आरक्षक जय लहरे जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भलवाही के निवासी थे। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

घटना सक्ती जिले के हसौद थाना की है, जहां थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने ऑफिस बैरक में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक आरक्षक जय लहरे जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम भलवाही के निवासी थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें