CG : पहाड़ में पेड़ पर लटकती मिली युवती की सड़ी-गली लाश, फैली... - CG Sandesh

CG : पहाड़ में पेड़ पर लटकती मिली युवती की सड़ी-गली लाश, फैली सनसनी

सरगुजा। अंबिकापुर के महामाया पहाड़ इलाके में एक युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। तेज दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो एक पेड़ पर युवती का शव लटका हुआ था।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही अंबिकापुर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें