CG : स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, निजीकरण और वेतन... - CG Sandesh

CG : स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, निजीकरण और वेतन विसंगति के विरोध में सौंपा ज्ञापन

रायपुर : निजीकरण और वेतन विसंगति के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी बारिश के बीच कलेक्ट्रेट पहुंचे और शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से वेतन विसंगति और निजीकरण जैसे मुद्दों को लेकर उनकी मांगें लंबित हैं। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण से कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता भी प्रभावित होगी।

धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें